बरेली: गांधी उद्यान के पास बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया, शहर में घूमने से पहले पढ़ें ये खबर
अमृत विचार, बरेली। सीवर लाइन बिछाने सहित दूसरे काम कराने के लिए इन दिनों जगह-जगह पर सड़क की खुदाई लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गुरुवार को प्रभा टॉकिज रोड पर खुदाई के लिए गांधी उद्यान के पास बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। एंबुलेंस तक को …
अमृत विचार, बरेली। सीवर लाइन बिछाने सहित दूसरे काम कराने के लिए इन दिनों जगह-जगह पर सड़क की खुदाई लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गुरुवार को प्रभा टॉकिज रोड पर खुदाई के लिए गांधी उद्यान के पास बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
एंबुलेंस तक को नहीं जाने दिया गया। उधर, खुर्रम गौटिया की ओर भी सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होने के साथ सड़क की खुदाई भी होने से यहां भी लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्मार्ट सिटी का काम लगातार जोर पकड़ रहा है लेकिन सड़कों की बेतरतीब खुदाई और उसकी मरम्मत में देरी के चलते परेशानी बढ़ रही है। गुरुवार को गांधी उद्यान से चौकी चौराहे के बीच सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई का काम तेज हो गया।
इस वजह से यहां गांधी उद्यान के पास बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को बंद कर दिया गया। इससे चौकी चौराहे की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। चूंकि यहां कई बड़े हॉस्पिटल भी हैं। इसलिए यहां से हर दिन काफी एंबुलेंस भी गुजरती हैं लेकिन रास्ता बंद होने के बाद एंबुलेंस को भी नहीं निकलने दिया गया। हालांकि पुलिस वाहनों के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी। यह बात लोगों को नागवार भी गुजरी। उधर खुर्रम गौटिया के पास भी जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में सेटेलाइट सहित उधर से गुजरने वाले वाहन चालकों को आने-जाने में काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
