बरेली: ऑनलाइन पढ़ाई तो ऑफलाइन परीक्षा क्यों?, बिशप कॉनराड स्कूल में अभिभावकों का हंगामा
बरेली,अमृत विचार। शुक्रवार को बिशप कोनराड स्कूल में हंगामा हो गया। कारण था कोरोना काल में सुविधाएं न होने के बावजूद ऑफलाइन परीक्षा कराना। हंगामा बढ़ा तो मौके पर पुलिस को भी किसी ने सूचित कर दिया। अभिभावकों का आरोप था कि पूरे सत्र स्कूल ने ऑनलाइन पढ़ाई कराई है। अब छात्रों को स्कूल में …
बरेली,अमृत विचार। शुक्रवार को बिशप कोनराड स्कूल में हंगामा हो गया। कारण था कोरोना काल में सुविधाएं न होने के बावजूद ऑफलाइन परीक्षा कराना। हंगामा बढ़ा तो मौके पर पुलिस को भी किसी ने सूचित कर दिया। अभिभावकों का आरोप था कि पूरे सत्र स्कूल ने ऑनलाइन पढ़ाई कराई है। अब छात्रों को स्कूल में बुलाकर परीक्षा करवाना चाहते हैं। स्कूल में कोविड-19 से बचाव के पूरे उपाय नहीं है। इसके बाद भी स्कूल अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जा रहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी पर छात्रों को स्कूल भेजेंगे।
अभिभावकों ने सहमति पत्र देने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि वह अपनी मर्जी से सहमति पत्र नहीं दे रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि वह अपने बच्चों को ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं कराएंगे। हंगामा बढ़ा तो प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। उधर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार अभिभावकों से सहमति पत्र मांग रहे हैं। स्कूल में ऑफलाइन परीक्षा ही कराई जाएगी।
