इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड से टी20 श्रृंखला जीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। फ्रेया डेविस की शानदार गेंदबाजी और टैमी ब्यूमोंट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ …

वेलिंगटन। फ्रेया डेविस की शानदार गेंदबाजी और टैमी ब्यूमोंट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी।

न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट 123 रन ही बना पायी। उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें एमी सैटरवेट ने सर्वाधिक 49 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने 23 रन देकर चार जबकि नताली साइवर और सराह ग्लेन ने दो-दो विकेट लिये।

इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 30 रन था। इसके बाद ब्यूमोंट (53 गेंदों पर 63 रन) और कप्तान हीथर नाइट (39 गेंदों पर 39 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की जो निर्णायक साबित हुई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज