मुरादाबाद: शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा। ज्ञापन के जरिये शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 को वापस लिए जाने की मांग की। संगठन के प्रांतीय मंत्री डा. सुनीत गिरी का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा। ज्ञापन के जरिये शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 को वापस लिए जाने की मांग की।

संगठन के प्रांतीय मंत्री डा. सुनीत गिरी का कहना है कि इस विधेयक में संविधान के अनुच्छेद 226 का सीधा उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों को हाईकोर्ट जाने से रोके जाने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केवल उच्चतम न्यायालय में ही अधिकरण के खिलाफ अपील की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकरण के पारित आदेश के लगभग पांच माह तक अपील के लिए प्रतीक्षा की जाएगी। इस काले कानून को जल्द से जल्द से वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में पुष्पेश मिश्र, सुखबीर सिंह, राकेश कुमार वर्मा, फैसल मशहूर सिद्दीकी, अनिल कुमार, डा. प्रदीप चौहान, डा. संजीव बिश्नोई, राजेश बाबू रस्तोगी, सुरेश चंद, सत्येंद्र सिंह, डा. राखी रस्तोगी, राजेश कुमार, सुशील कुमार, रामदास गौतम, राज कुमार, रामक्रेश, राजीव शर्मा, मयंक त्यागी, बृजेश त्यागी, रतिनेश कुमार, जयंत रस्तोगी, वीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार