देवरिया: नए जिलाधिकारी के रुप में कार्यभार संभाल बोले आशुतोष निरंजन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
देवरिया। जनपद के 65 वें जिलाधिकारी के रुप में आशुतोष निरंजन ने आज कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय भी किया। उन्होंने विभिन्न न्यायालय कक्षों, कार्यालय सहित विभिन्न कार्यकक्षों का निरीक्षण कर कार्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत …
देवरिया। जनपद के 65 वें जिलाधिकारी के रुप में आशुतोष निरंजन ने आज कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय भी किया। उन्होंने विभिन्न न्यायालय कक्षों, कार्यालय सहित विभिन्न कार्यकक्षों का निरीक्षण कर कार्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराया जायेगा, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। उन्होने अपेक्षा के साथ कहा कि नागरिकों को जो संवैधानिक अधिकार मिले है यदि उसका कहीं भी अहित हो तो उसे प्रशासन के संज्ञान में लाये, मिले फीडबैक पर टीम कार्यवाही करेगी।
कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, सीआरओ अमृत लाल बिन्द, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज सहित उप जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज सहित राजस्व एवं अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
