बरेली: सेना के जवान का बेटा भटककर पहुंचा जंक्शन, कैंट इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कैंट इलाके से गुरुवार शाम अचनाक से एक फौजी का बेटा घर से लापता हो गया। उसे ढूंढने के लिए मेजर कर्नल के नेतृत्व में तीन टीमों का भी गठन किया गया। हालांकि काफी देर ढूंढने के बाद वह बच्चा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी को मिला था। जिसे परिजनों …

अमृत विचार, बरेली। कैंट इलाके से गुरुवार शाम अचनाक से एक फौजी का बेटा घर से लापता हो गया। उसे ढूंढने के लिए मेजर कर्नल के नेतृत्व में तीन टीमों का भी गठन किया गया।

हालांकि काफी देर ढूंढने के बाद वह बच्चा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी को मिला था। जिसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि आर्मी में जवान अरुण कुमार मुख्य रूप से बिहार के रहने वाले है। बरेली में उनकी तैनाती चल रही है। गुरुवार शाम को जब उनका 11 वर्षीय इकलौता बेटा अभिज्ञान घर से अचानक गायब हुआ तो आर्मी परिसर में खलबली मच गई।

बताया जा रहा है कि बच्चा न तो सीसीटीवी कैमरें में कहीं दिख रहा था और न ही गार्ड ने कहीं जाते हुएदेखा था। इससे सुरक्षा में सेंध की आशंका की वजह से मेजर कर्नल के नेतृत्व में तत्काल टीमों का गठन किया गया। जिन्हें अलग-अलग एरिया में सर्च अभियान चलाने को कहा गया।

सभी टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई। उधर, दूसरी ओर जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा सिपाही तौकीर अली खान के साथ गस्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बच्चा बैठा मिला। जब उससे पूछताछ की गई तो वह कुछ नहीं बता सका। टीम ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी और बच्चे को थाने ले गई। बच्चे को ढूंढते ढूंढते कुछ टीमें जंक्शन भी पहुंच गई थी।

जीआरपी थाने में बच्चे को देख जवानों की जान में जान आई। उन्हेंने परिजनों को तत्काल सूचित किया। इसके बाद अभिज्ञान की चाइल्डलाइन द्वारा लिखा पढ़ी कर जवान अरुण कुमार के सुपुर्द किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा का कहना है कि अभिज्ञान के माता पिता का कहना था कि उनका बेटा गुरुवार शाम को छह बजे घर से निकल गया था। जब कैंट में कहीं नहीं मिला तो सिविल पुलिस को सूचना दी गई।

संबंधित समाचार