आज का राशिफल | 06 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज सोच-समझकर के ही कोई व्यापारिक अनुबन्ध करें। कार्यक्षेत्र में आपको गतिरोध का सामना करना पड़ेगा। कारोबार के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। वृष राशि आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रदर्शन के लिये उत्तम मंच मिल सकता है। जॉब में बदलाव के …

मेष राशि

आज सोच-समझकर के ही कोई व्यापारिक अनुबन्ध करें। कार्यक्षेत्र में आपको गतिरोध का सामना करना पड़ेगा। कारोबार के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृष राशि

आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रदर्शन के लिये उत्तम मंच मिल सकता है। जॉब में बदलाव के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम सम्बन्धों में सकारात्मकता आयेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशि

आज आप परिस्थितियों में बदलाव को लेकर तैयार रहें। पुरानी गलतियों से सीखने के कारण आपको सफलता मिलेगी। घर के वातावरण से थोड़े हताश हो सकते हैं। शत्रुओं के प्रति भी अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कर्क राशि

आज आप रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आप सभी कार्यों को लगन के साथ पूरे करेंगे। जीवन पथ में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। मनोविनोद और आनन्द में समय बितायेंगे।

सिंह राशि

आज व्यापार में साझेदारों पर ज्यादा निर्भर न रहें। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। समय के अपव्यय से आप अवसर चूक सकते हैं। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। जॉब को लेकर आपको भ्रमण करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको विभिन्न क्षेत्रों से धन लाभ हो सकता है। परिस्थितियों को देखने का आपका दृष्टिकोण काफी बदला हुआ सा रहेगा।

तुला राशि

आज पारिवारिक मामलों में इस समय आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपको स्वयं के लिये भी समय निकालना चाहिये। रोड में चलते समय नियमों का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

वृश्चिक राशि

आज लोग आपके काफी अपेक्षा रखने वाले हैं। और आप सभी की अपेक्षाओं पर खरे भी अवश्य उतरेंगे। दाम्पत्य जीवन में नवीनता लाने का विचार करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाने के लिये बाहर डिनर के लिये जा सकते हैं।

धनु राशि

आज युवाओं को नौकरी में परेशानी हो सकती है। छोटी सी चूक परेशानी का सबब न बनें इसका ध्यान रखें। किसी पूर्व निर्णय के कारण आत्मविश्वास को कम न होने दें। धन के अभाव के कारण कुछ काम बनते-बनते रुक सकते हैं।

मकर राशि

आज मित्रों द्वारा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अचानक सफलता मिल सकती है। बच्चों के कार्यों से प्रफुल्लित होंगे। बड़े अधिकारियों का समर्थन आपको प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

आज किसी भी विषय पर अतिरिक्त चिन्तन न करें इसके कारण आप मानसिक रूप से थोड़ी थकावट महसूस करेंगे। पढ़ाई के प्रति ध्यान भंग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव सा महसूस करेंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिये सामान्य फलदायी सिद्ध होगा। बेहतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य रखें। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। कुछ उंटपटांग विषयों में आप ज्यादा रुचि लेंगे।