अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का हुआ ग्रैंड प्रीमियर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का गैंड प्रीमियर यहां किया गया।निर्देशक प्रमोद शास्त्री और अरविंद अकेला कल्लू की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का ग्रैंड प्रीमियर मुंबई में किया गया। View this post on Instagram A post shared by Arvind Akela Kallu (@arvindakelakallu) प्रमोद …

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का गैंड प्रीमियर यहां किया गया।निर्देशक प्रमोद शास्त्री और अरविंद अकेला कल्लू की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का ग्रैंड प्रीमियर मुंबई में किया गया।

प्रमोद शास्त्री ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा के कई जानकार, बुद्धिजीवी और पत्रकारों ने हमारी फ़िल्म देखी है। सबों को फ़िल्म पसन्द आयी है। यह हमारे लिए बेहद सकारात्मक रुझान है। ऐसे में हमें लगता है कि फ़िल्म को देशभर दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। हमने इस फ़िल्म से उन दर्शकों को भी सिनेमाघरों में लाने की कोशिश की है, जो भोजपुरी फिल्मों से दूर थे। हम अपील करेंगे कि आप हमारी फ़िल्म जरूर देखें।

कोविड की वजह से सावधानी तो बरते हीं, लेकिन प्रयास करें कि आप फ़िल्म सिनेमाघरों में ही देखें। क्योंकि फ़िल्म का मजा भी सिनेमाघरों में ही आता है और यह हमें अच्छे एवं सार्थक फिल्में बनाने के लिए प्रेरित भी करता है।

गौरतलब है कि ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ मुम्बई और गुजरात में रिलीज हो चुकी है, लेकिन बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में यह फिल्‍म अगले हफ्ते यानी 12 मार्च को दस्‍तक देगी। 12 मार्च को ही इस फिल्‍म को यूपी, दिल्‍ली और पंजाब में भी रिलीज किया जायेगा।

 

 

 

संबंधित समाचार