राहुल गांधी ने किया अमेठी की जनता का अपमान: स्मृति ईरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केरल जाकर यहां की गरीब जनता का अपमान किया।अमेठी के एक दिन के दौरे पर आई स्मृति ने तिलाई में परिवहन निगम के बस अडडे का शिलान्यास करने के …

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केरल जाकर यहां की गरीब जनता का अपमान किया।अमेठी के एक दिन के दौरे पर आई स्मृति ने तिलाई में परिवहन निगम के बस अडडे का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को 15 वर्षों तक जिस क्षेत्र की जनता ने पलकों पर बिठा कर रखा उनको उस जनता का अपमान करने का उन्हें कोई हक नहीं है। गौरतलब है कि 23 फरवरी को केरल के वयनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने कहा था कि उत्तर भारत में उन्हें ”अलग तरह की राजनीति” की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए नये तरह का अनुभव है क्योंकि यहां के लोग ‘मुद्दों’ में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।

स्मृति ने अमेठी की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान तिलोई में बनने वाले परिवहन निगम के बस अड्डे के भवन लिए भूमि पूजन किया। यह बस अडडा 45 लाख 91 हजार रुपये की लागत से बनेगा।

संबंधित समाचार