महराजगंज: फ्रिज में उतरा करंट, अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। शनिवार की सुबह फ्रिज मे करंट उतरने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घर मे सुबह- सुबह हुए हादसे से परिजनो का रो- रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मुजुरी निवासी सन्तोष अग्रहरी पुत्र स्वर्गीय जगदीश अग्रहरी (46) शनिवार की सुबह करीब 7 बजे अपने …

अमृत विचार, महराजगंज। शनिवार की सुबह फ्रिज मे करंट उतरने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घर मे सुबह- सुबह हुए हादसे से परिजनो का रो- रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार मुजुरी निवासी सन्तोष अग्रहरी पुत्र स्वर्गीय जगदीश अग्रहरी (46) शनिवार की सुबह करीब 7 बजे अपने घर में रखे फ्रिज को खोल रहे थे तभी अचानक फ्रीज मे करंट उतर आया। जिसके बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए इलाज कराने के लिये पनियरा स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम पर ले गए।

जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते मे ही व्यक्ति की मौत हो गयी।

संबंधित समाचार