महाराजगंज: मिले सहायक उपकरण तो खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे
अमृत विचार, महाराजगंज। सांसद पंकज चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन प्रागंण में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी ब्लाको के 200 दिव्यांग जनो में सहायक उपकरण का वितरण किया गया। सहायक उपकरण में व्हील चेयर,कान की मशीन, स्मार्ट केन, एमआर किट, लिप्रोसी किट,बैसाखी व ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। …
अमृत विचार, महाराजगंज। सांसद पंकज चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन प्रागंण में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी ब्लाको के 200 दिव्यांग जनो में सहायक उपकरण का वितरण किया गया।
सहायक उपकरण में व्हील चेयर,कान की मशीन, स्मार्ट केन, एमआर किट, लिप्रोसी किट,बैसाखी व ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। सांसद पंकज चौधरी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी दिव्यांग किसी प्रकार की हीन भावना से न रहे, और न किसी ब्यक्ति में यह भाव होना चाहिए,क्योंकि दिव्यंगाता प्रकृति की देन है। दिव्यांग जनों को सहायता की आवशयकता होती है।
इस अवसर पर प्राकलन समिति के सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया । विधायक फरेन्दा बंजरग बहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी ब्लाको में दिव्यांगो की सूची तैयार कर ऐसे आयोजन के माध्यम से उपकरणो का वितरण किये जाने की मांग की। वहीं जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने सभी जन प्रतिनिधियो का स्वागत किया।
गोष्ठी आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल,पीडी राजकरन पाल,डीडीओ जगदीश त्रिपाठी,समाज कल्याण अधिकारी,जिला प्रोवेशन,दिव्यांग जन अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने किया ।
