अयोध्या: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र स्थित बरेटा में एक विवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे से लटका पाया गया है। मामले की खबर के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। बताया जा रहा कि विवाहिता का पति रोजगार के सिलसिले में गैर प्रांत में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में …

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र स्थित बरेटा में एक विवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे से लटका पाया गया है। मामले की खबर के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। बताया जा रहा कि विवाहिता का पति रोजगार के सिलसिले में गैर प्रांत में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरेहटा निवासी 32 वर्षीय रंगीता का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे उसी के घर में लटका पाया गया। शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे मामले की खबर फैली तो क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना के समय परिवार के लोग गन्ना छीलने के लिए खेत पर गए हुए थे। किसी ने घटना की सूचना तारुन पुलिस को दी। खबर के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। सबसे पहले दरवाजा तोड़ कर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता का शव उसके ही घर में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका पाया गया है। दरवाजा भीतर से बंद था। विवाहिता बीमारी के चलते परेशान चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं पर छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार