हेमा मालिनी ने लगवाया कोरोना का टीका, ट्वीट कर कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले ली है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने यहां कूपर अस्पताल में टीका लगवाया है। उन्होंने टीका केन्द्र से ली गई तीन तस्वीरों को साझा …

मुंबई। अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले ली है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने यहां कूपर अस्पताल में टीका लगवाया है।

उन्होंने टीका केन्द्र से ली गई तीन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ”मैंने कूपर अस्पताल में आम लोगों के बीच कोविड का टीका लगवा लिया है।” हेमा मालिनी (72) ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया है और उन्होंने दूसरों से भी ऐसा करने का आग्रह किया था।

गौरतलब है कि साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण एक मार्च से शुरू हुआ था।

संबंधित समाचार