महाराजगंज: पलटी ट्रैक्टर ट्राली, नीचे दबने वाले थे दो बच्चे, तभी आया एक शख्स और…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजगंज, अमृत विचार। जनपद में शनिवार को जाको राखे साईयां, मार सके न कोय वाली कहावत उस समय सौ फीसदी सच साबित हो गई, जब एक हादसे के दौरान चमत्कारिक तरीके से दो बच्चों समेत तीन लोगों की जान बाल बाल बच गई। घटना सिंदुरिया से सिसवा रोड के मुख्य चौराहे पर उस समय हुई, …

महाराजगंज, अमृत विचार। जनपद में शनिवार को जाको राखे साईयां, मार सके न कोय वाली कहावत उस समय सौ फीसदी सच साबित हो गई, जब एक हादसे के दौरान चमत्कारिक तरीके से दो बच्चों समेत तीन लोगों की जान बाल बाल बच गई। घटना सिंदुरिया से सिसवा रोड के मुख्य चौराहे पर उस समय हुई, जब मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और इसकी चपेट में आने से तीन लोग बच गये।

सिंदुरिया-सिसवा रोड पर फल खरीद रहे ग्राहक ने अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली को देख जबरदस्त तत्परता दिखाई। ग्राहक वहां मौजूद एक बच्चे को गोद में तो दूसरे बच्चे का हाथ पकड़कर तेज रफ्तार से भाग निकला। तीनों के मौके से हटते ही ट्रैक्टर-ट्राली उसी स्थान पर पलट गई लेकिन तब तक ग्राहक खुद दोनों बच्चों को लेकर दूर जा चुका था। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

यह दृश्य देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गये। उक्त घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आनन फानन में पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेकर और सभी को सुरक्षित देख सभी लोगों ने राहत की सांस ली। ग्राहक की तत्परता की प्रशंसा करते लोग नहीं थक रहे थे, जिसने तीन जिंदगियां बचायी।

संबंधित समाचार