भारतीय मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण सहित 10 पदक जीते
नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजों ने स्पेन के कास्टेलोन में आयोजित बॉक्सम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में एक स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते और टोक्यो ओलम्पिक के लिए अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दे दिया। विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता मनीष कौशिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के निकोलई तेरतेरयन को 63 किग्रा वर्ग में 3-2 …
नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजों ने स्पेन के कास्टेलोन में आयोजित बॉक्सम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में एक स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते और टोक्यो ओलम्पिक के लिए अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दे दिया।
विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता मनीष कौशिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क के निकोलई तेरतेरयन को 63 किग्रा वर्ग में 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकास कृष्णन को स्थानीय मुक्केबाज एनदियो सिसोखो के हाथों 69 किग्रा वर्ग में 1-4 से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा।
