महाराजगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 131 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महाराजगंज। जनपद के कोल्हुई उपनगर में स्थित ओम मैरिज हाल में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 131 नवदम्पत्ति जोड़ो को विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के हर जिलों में सामूहिक विवाह कराने का सिलसिला जारी है। कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम और बौद्ध धर्मो के …

अमृत विचार, महाराजगंज। जनपद के कोल्हुई उपनगर में स्थित ओम मैरिज हाल में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 131 नवदम्पत्ति जोड़ो को विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के हर जिलों में सामूहिक विवाह कराने का सिलसिला जारी है।

कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम और बौद्ध धर्मो के के लोगो की पूरे विधि विधान से शादी कराई गई। वही प्रशासन द्वारा सभी नवदम्पत्ति जोड़ो को शासन के तरफ से उपलब्ध कराई गई घर के ज्यादातर सामान दिये गए। गौरतलब है की सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 83 जोड़ा हिंदू रीति रिवाज से तथा 19 जोड़ों ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी से और 29 जोड़ों ने बौद्ध रिवाज से विवाह किया।

इस मौके पर बीजेपी विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर, जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष फरेंदा राजेश जायसवाल सहित मधुर सिंह, बिल्लू सिंह, अनिल मिश्रा, राहुल सिंह, श्रीराम जायसवाल, दिनेश रौनियार, प्रदीप पांडे ,अरूण राय , दिलीप मौर्य, बिक्कू सिंह ,जितेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार