अयोध्या: अवैध बूचड़खाने का खुलासा, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की पटरंगा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चल रहे एक अवैध बूचड़खाने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और 1 क्विंटल 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया है। प्रकरण में पुलिस ने सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम …

अयोध्या। जनपद की पटरंगा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चल रहे एक अवैध बूचड़खाने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और 1 क्विंटल 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया है। प्रकरण में पुलिस ने सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा चालान किया है।

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद गो संरक्षण को लेकर तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। नगर निगम के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न तहसील और ब्लॉक क्षेत्रों में गोवंश आश्रय स्थल खोले गए हैं। इसके साथ ही गोवंश पशुओं की तस्करी और गोवध पर सरकार ने सख्ती शुरू की है। बावजूद इसके जनपद के मवई, रुदौली और पटरंगा थाना क्षेत्र में यह गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरी-छिपे अवैध बूचड़खाना का संचालन हो रहा है और प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है।

रविवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनपद की पटरंगा थाना पुलिस ने सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के खुर्दहा निवासी रमजान के घर के पीछे मोटू के प्लाट की घेराबंदी की और छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण तीन चाकू, दो चापड़, एक लकड़ी का ठीहा तथा एक टॉर्च और कुल 110 किलो मांस बरामद किया है। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता रसीद उर्फ अद्धा, मोहम्मद वैश, मोहम्मद एजाज और मेराज निवासी ग्राम खुर्दहा थाना पटरंगा बताया है।

इन लोगों का कहना है कि यह लोग काफी दिनों से चोरी-छिपे गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रकरण में पटरंगा पुलिस ने सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है और आरोपियों का चालान किया है।

संबंधित समाचार