अमेठी: शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमेठी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षक सेवा प्राधिकरण की प्रतियां जलाई। उसके बाद एसडीएम गौरीगंज योगेश मौर्य को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व डॉ दिनेश शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि शासनादेश बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए डेथ वारंट है। सरकार की मंशा …
अमेठी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षक सेवा प्राधिकरण की प्रतियां जलाई। उसके बाद एसडीएम गौरीगंज योगेश मौर्य को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व डॉ दिनेश शर्मा ने किया।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि शासनादेश बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए डेथ वारंट है। सरकार की मंशा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण बनाकर शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लंबित मामलों का निस्तारण करना नहीं है। बल्कि अपनी मनमानी चलाना है। सत्ता का केंद्रीकरण लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। सरकार का यह कदम न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप है।
यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो हम प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर उचित कदम उठाएंगे तथा इस अधिकरण का विरोध करते रहेंगे। प्रतियां जलाते समय भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। जो प्रतियां ना जलाने के लिए शिक्षकों से अनुनय विनय कर रहा था। लेकिन आक्रोशित शिक्षकों ने प्रतियां जलाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध प्रकट किया।
इस अवसर पर संयोजक शिव भूषण उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, राजबहादुर, शशांक शुक्ला, अखिलेश, विवेक, सत्येंद्र, कृष्ण कुमार पाठक भादर, रामदेव पांडे अमेठी, राजेश, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामधनी सहगल, वीरेंद्र कुमार यादव, दिवाकर पांडे, वैश्णवी, नंदन शुक्ला सहित जनपद के प्राथमिक एवं माध्यमिक के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
