बरेली: समय से निपटा लें काम, इस माह नौ दिन बंद रहेंगे बैंक
अमृत विचार, बरेली। वित्तीय वर्ष के समापन माह में आप यदि बैंक से जुड़े कार्यों को निपटाने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी कर लीजिए। दरअसल, मार्च में नौ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं जिसमें त्योहार, बैंककर्मियों की हड़ताल और शनिवार-रविवार भी शामिल हैं। 13 मार्च से लगातार चार दिन तो 27 मार्च …
अमृत विचार, बरेली। वित्तीय वर्ष के समापन माह में आप यदि बैंक से जुड़े कार्यों को निपटाने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी कर लीजिए। दरअसल, मार्च में नौ दिन बैंक बंद रहने वाले हैं जिसमें त्योहार, बैंककर्मियों की हड़ताल और शनिवार-रविवार भी शामिल हैं।
13 मार्च से लगातार चार दिन तो 27 मार्च से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक से जुड़ी डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एमएम प्रसाद ने बताया कि इस महीने महाशिवरात्रि, होली समेत कई त्योहार हैं। बैंकों के निजीकरण को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल हो सकती है।
इसका ऐलान बैंक संगठन पूर्व में कर चुके हैं। सामान्य महीनों की तरह दूसरा व चौथा शनिवार और रविवार के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये अवकाश एक-दो दिन से अधिक नहीं हैं। इसलिए बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। अवकाश से पूर्व सभी एटीएम को पहले ही दुरुस्त कर दिया जाएगा जिससे लोगों को नकदी के लिए परेशानी न हो।
इस दिन बंद रहेंगे बैंक
दिन-बंदी का कारण
11 मार्च महाशिवरात्रि
13 मार्च दूसरा शनिवार
14 मार्च रविवार
15 मार्च हड़ताल
16 मार्च हड़ताल
21 मार्च रविवार
27 मार्च चौथा शनिवार
28 मार्च रविवार
29 मार्च होली
