मुरादाबाद: समाज की पहचान बनीं 151 महिलाओं को दिया गया सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत सभागार में मिशन शक्ति अभियान में विशेष रुचि लेने वाली 151 महिलाओं को सम्मानित किया गया। पंचायत भवन के सभागार में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता और मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने चयनितों को सम्मान पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर राजधानी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत सभागार में मिशन शक्ति अभियान में विशेष रुचि लेने वाली 151 महिलाओं को सम्मानित किया गया। पंचायत भवन के सभागार में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता और मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने चयनितों को सम्मान पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर राजधानी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी वाले समारोह का प्रसारण भी दिखाया गया।

उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला साइबर क्राइम सेल व पुलिस चौकी-परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सर्व शिक्षा अभियान में संचालित बालिका छात्रावास एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्नेहा त्यागी को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं को सशक्त बनाने में बडा योगदान दिया है। सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। यह नारी के सम्मान से देश का गौरव बढ़ाने का अहम प्रयास है।

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें स्वावलंबी बनाना हम सब का दायित्व है। चूंकि महिलाओं के सम्मान से ही स्वस्थ व मजबूत समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर उत्कृष्ट कार्य करें। बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन व 1090 वूमेन पावर लाइन का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना व प्रेरित करना समाज का दायित्व है। बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

उन्होंने सुझाया कि जरूरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के बेटियों को भी पढा लिखाकर आगे बढ़ाया जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार मिशन शक्ति अभियान संचालित कर रही है, जिससे निश्चित ही बालिकाओं एवं महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आएगा। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, आईजी पुलिस रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, डीएलसी वंदना, अपर जिलाधिकारी वित्त प्रीति जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चंद्र गुप्त, महिलायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।

इनके योगदान को मिला सम्मान
शिखा गुप्ता, डा. बबिता गुप्ता, डा.विनीता अग्रवाल, डा. शालू महाजन, डा. जी कुमार, प्रिया अग्रवाल, ऋतु नारंग, डा. अर्शी सचदेवा, डा. बाला सुंदरकी, कंचन, डा. प्रेमवती उपाध्याय, सोनल अग्रवाल, रीता सिंह, रूपाली अग्रवाल, तानिया भाटिया, ऋचा अग्रवाल, शीलत नागपाल, मोनिका गुप्ता, गरिमा सिंह, गीतांजलि, नीलम, सुनीता पाल, रुचि अग्रवाल, सिमरन, सोहाना, अंजु प्रजापति, दीपिका, तुषिता, मुस्कान, सिमरन, दीपा घोष, पुलिस विभाग से इंदु सिद्धार्थ, निधि चैहान, पूर्णिमा, हर्षिता, सोनी तोमर, ज्योति, निशा खताना, सुनीता गोस्वामी, विभा श्रीवास्तव तहसीलदार कांठ, प्रभा, तहसीलदार बिलारी, प्रियंका, नायब तहसीलदार, दुर्दाना को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

 

संबंधित समाचार