कुशीनगर: विद्युत पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। कुशीनगर जिले के सेवरही उपनगर में विद्युत विभाग के एक संविदा कर्मी की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह पोल पर चढ़ कर तार जोड़ रहा था। घटना की जानकारी होते ही विभाग के कर्मचारी तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेवरही कस्बे …

कुशीनगर, अमृत विचार। कुशीनगर जिले के सेवरही उपनगर में विद्युत विभाग के एक संविदा कर्मी की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह पोल पर चढ़ कर तार जोड़ रहा था। घटना की जानकारी होते ही विभाग के कर्मचारी तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सेवरही कस्बे के मुख्य मार्ग पर विद्युत विभाग की ओर से संविदा कर्मी गौरीश्रीराम के टोला मंगलपुर का निवासी सुखदेव उम्र 20 वर्ष को विद्युत पोल पर चढ़ा तार जोड़ने का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने के चलते पैर फिसलने से नीचे सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते सर में गंभीर चोट आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार