लखनऊ: ‘मंहगाई डायन खाए जात है’, प्रसपा का प्रदर्शन, ‘जंग छिड़ी बेईमानों से निकलो बंद मकानों से’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पेट्रोल, डीजल व रोजमर्रा के उपयोगी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) की व्यापार सभा ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने …

लखनऊ। पेट्रोल, डीजल व रोजमर्रा के उपयोगी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) की व्यापार सभा ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने की।

प्रसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर बेरिकेटिंग कर रोका। कई घंटे कार्यकर्ता सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, जंग छिड़ी बेईमानों से निकलो बंद मकानों से, पुलिस की खाकी वर्दी से खून की बदबू आती है, सरकार तेरे कारनामों से भारत माता शर्माती है, हर जोर जुल्म के टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है जैसे नारे खूब लगे।

प्रसपा मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र ने बताया कि यह सांकेतिक प्रदर्शन भाजपा सरकार की गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ था। वर्तमान सरकार को हटाने को जनमत बनाने के लिए अब अनवरत धरना प्रदर्शन होंगे। 20 मार्च को प्रसपा सत्ताधारी दल के सभी सांसदों से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम जनता का मांग पत्र सौपेंगे  योगी सरकार झूठे आंकड़े और निरर्थक समारोहों से सच छुपा रही है। प्रसपा अपने प्रदर्शनों से सरकार की विफलता व झूठ का पर्दाफाश करेगी।

संबंधित समाचार