बरेली: घर में मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाहिता का शव घर में मिला है। विवाहिता के मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया। विवाहिता की मां ने दामाद को चरित्रहीन बताते हुए कई गंभीर …

अमृत विचार, बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाहिता का शव घर में मिला है। विवाहिता के मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया। विवाहिता की मां ने दामाद को चरित्रहीन बताते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

मृतका संतोष का फाइल फोटो।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव बहगुलपुर निवासी जगपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संतोष (20) का विवाह वर्ष 2019 में बदायूं जिले के थाना दातागंज के गांव करीमगंज भूड़ा निवासी रविन्द्र यादव के साथ किया था। आरोप है कि रविन्द्र उनकी बेटी को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करता था। उन्होंने कई बार रुपये भी उसे दिए। जगपाल सिंह ने बताया कि रविंद्र कुछ दिन से संतोष को लेकर नेकपुर गल्ला मंडी में किराए के मकान में रहने लगा। यहां भी वह संतोष के साथ मारपीट करता था।

मंगलवार को उसने उनकी बेटी को पीटा तब वह पड़ोसियों के घर जाकर छिप गई। बुधवार को जब जगपाल रविन्द्र के किराए के मकान पर पहुंचे तो संतोष का शव चारपाई पर पड़ा था। साड़ी खिड़की से लटकी थी। उसका फंदा गले में लगा था। जयपाल ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने रविन्द्र को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित समाचार