बरेली के छह नेताओं को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पंचायत चुनाव में भी अपनी सरकार बनाने के लिए भाजपा ने बरेली के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लखनऊ की ओर से सूची जारी कर दी गई। जिसमें ब्रज क्षेत्र से बरेली जनपद से छह नेताओं को सदस्य बनाया है। बरेली से …

अमृत विचार, बरेली। पंचायत चुनाव में भी अपनी सरकार बनाने के लिए भाजपा ने बरेली के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लखनऊ की ओर से सूची जारी कर दी गई।

जिसमें ब्रज क्षेत्र से बरेली जनपद से छह नेताओं को सदस्य बनाया है। बरेली से सुभाष पटेल, डॉ. सीपी सिंह चौहान, गुलशन आनंद, राम गोपाल मिश्रा, रविन्द्र सिंह राठौर, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। इसके अलावा बदायूं जनपद से जितेंद्र यादव और राजेश यादव को सदस्य बनाया गया है।

बरेली भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, महामंत्री अधीर सक्सेना, प्रभुदयाल लोधी, विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया और समस्त महानगर टीम ने सभी को बधाई दी है।

संबंधित समाचार