गार्बिन मुगुरुजा दुबई ओपन के सेमीफाइनल में, एलिस मर्टेंस से होगा अगला मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। गार्बिन मुगुरुजा ने पहला सेट गंवाने के बावजूद लगातार दूसरे सप्ताह आर्यना सबालेंका को हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुगुरुजा पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में भी सर्विस गंवा बैठी थी लेकिन आखिर में वह 3-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करने में सफल रही। उन्होंने पिछले …

दुबई। गार्बिन मुगुरुजा ने पहला सेट गंवाने के बावजूद लगातार दूसरे सप्ताह आर्यना सबालेंका को हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुगुरुजा पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में भी सर्विस गंवा बैठी थी लेकिन आखिर में वह 3-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करने में सफल रही।

उन्होंने पिछले सप्ताह कतर ओपन में भी सबालेंका को हराया था जहां उन्हें फाइनल में पेत्रा क्वितोवा से हार का सामना करना पड़ा था।

मुगुरुजा सेमीफाइनल में एलिस मर्टन्स से भिड़ेगी। बेल्जियम की खिलाड़ी एलिस मर्टेंस ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर जेसिका पेगुला को 5-7, 7-5, 6-0 से पराजित किया। पेगुला दूसरे सेट में 5-3 पर सर्विस कर रही थी जबकि अगले गेम में मर्टन्स की सर्विस पर भी उनके पास मैच प्वाइंट था। मर्टन्स ने आखिरी 11 गेम जीते। जिल टीचमैन ने अमेरिका की कोको गॉ को 6-3, 6-3 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकबाला युगल विशेषज्ञ बारबोरा क्रेजिसीकोवा से होगा। क्रेजिसीकोवा ने अनस्तेसिया पोतापोवा को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी।

संबंधित समाचार