अस्पताल में 24 दिन बिताने के बाद घर लौटे बिशन सिंह बेदी, हुई थी हार्ट और ब्रेन सर्जरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को बाइपास सर्जरी कराने के कारण शहर के एक अस्पताल में तीन सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद छुट्टी मिल गयी है। इस 74 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान की हृदय संबंधी परेशानियों के कारण पिछले महीने सर गंगाराम अस्पताल में बाईपास सर्जरी की गयी …

नई दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को बाइपास सर्जरी कराने के कारण शहर के एक अस्पताल में तीन सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद छुट्टी मिल गयी है। इस 74 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान की हृदय संबंधी परेशानियों के कारण पिछले महीने सर गंगाराम अस्पताल में बाईपास सर्जरी की गयी थी। इसके बाद उनके मस्तिष्क में जमे रक्त के थक्कों के लिये भी आपरेशन किया गया था।

अस्पताल में बयान में कहा, ”उनकी जांच की गयी जिससे पता चला कि उनके हृदय की तीनों धमनियां अवरूद्ध हैं। डा. गणेश शिवनानी और उनकी टीम ने 18 फरवरी 2021 को उनकी बाइपास सर्जरी की। उन्हें 11 मार्च 2021 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। ” बेदी के एक करीबी मित्र ने बताया कि उनकी प्रगति अच्छी है और उन्हें गुरुवार की शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने कहा, ”चिकित्सकों को लगा कि अब वह घर जा सकते हैं और इसलिए उन्हें कल छुट्टी दे दी गयी। उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी गयी है।” अस्पताल के बयान के अनुसार बेदी को 15 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अनुसार, ”पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेदी को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें 15 फरवरी 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ” बायें हाथ के स्पिनर बेदी ने भारत की तरफ से 67 टेस्ट मैचों में 266 और 10 वनडे में सात विकेट लिये थे।

संबंधित समाचार