देहरादून: तीरथ के 11 मंत्रियों ने ली राजभवन में शपथ, 4 नए मंत्री हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया। शाम पांच बजे राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली।तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मंत्रिमंडल में सभी 11 …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया। शाम पांच बजे राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली।तीरथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मंत्रिमंडल में सभी 11 पदों को भरा गया है। साथ ही पहली बार राज्य में उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा रहा है।

सतपाल महाराज के बाद राज्यपाल ने बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाई। इसके बाद डाॅ. हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्या ने शपथ ली, अरविंद पांडे ने संस्‍कृत में ली गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद महाराज ने शपथ ली ने समारोह में आखिर में शपथ ली।

8 कैबिनेट मंत्रियों के अलावा रेखा आर्या, यतीश्वरानंद और डॉ. धन सिंह रावत को राज्य मंत्री बनाया गया है।

 

संबंधित समाचार