रालोसपा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 35 नेता राजद में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में विलय की चल रही अटकलों के बीच आज रालोसपा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 35 नेता बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद …

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में विलय की चल रही अटकलों के बीच आज रालोसपा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 35 नेता बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे आयोजित मिलन समारोह में रालोसपा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मधु मंजरी के साथ ही पार्टी के 35 वरिष्ठ नेताओं ने राजद में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद शामिल हुए नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेम के कारण रालोसपा में भगदड़ मची हुई है। कुशवाहा को छोड़कर शेष पूरी पार्टी का आज राजद में विलय हो गया है।

संबंधित समाचार