बरेली: ‘साफ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को दें प्राथमिकता’
अमृत विचार, बरेली। केंद्र व प्रदेश सरकार में भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। इसको लेकर शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल की अध्यक्षता में डोहरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर बैठक बुलाई गई। इसका संचालन गंगेश कुमार पूर्व फरीदपुर विधानसभा …
अमृत विचार, बरेली। केंद्र व प्रदेश सरकार में भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। इसको लेकर शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल की अध्यक्षता में डोहरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर बैठक बुलाई गई। इसका संचालन गंगेश कुमार पूर्व फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष ने किया।
जिलाध्यक्ष आनंद मोहन पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों और विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव को गंभीरता से लें। जिले के हर वार्ड से प्रत्याशी उतारने के लिए वो अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। इतना ही नहीं प्रत्याशी चयन में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मजबूत व साफ सुथरी छवि के लोगों को प्राथमिकता दें।
प्रदेश सचिव विधिमंच अनुज गंगवार ने कहा इस चुनाव से हमें मिशन 2022 का रास्ता मिलेगा। गांवों में जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का अभियान और तेज करने को कहा। गजेन्द्र पटेल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ ग्राम पंचायतें हैं। गंगेश कुमार, मुनेन्द्र पटेल, दिनेश पटेल, अवधेश गंगवार आदि उपस्थित रहे।
