बरेली: पढ़िये पति-पत्नी और दोस्त की ये अनोखी दास्तां, पत्नी गायब, दोस्त पर बेच देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद पति ने दोस्त की मदद से 50 हजार रुपये खर्च करके झारखंड की युवती से शादी कर ली। कुछ दिन पहले पति ने पत्नी को डांट दिया। इसके बाद महिला घर में रखी नकदी और जेवर लेकर गायब हो गई। पति का कहना है कि …

अमृत विचार, बरेली। पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद पति ने दोस्त की मदद से 50 हजार रुपये खर्च करके झारखंड की युवती से शादी कर ली। कुछ दिन पहले पति ने पत्नी को डांट दिया। इसके बाद महिला घर में रखी नकदी और जेवर लेकर गायब हो गई। पति का कहना है कि दोस्त ने उसकी पत्नी को किसी और को बेच दिया है।

फतेहगंज पश्चिमी के टिटौना गांव निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त की मदद से झारखंड की युवती से शादी की। शादी करने के लिए उसने दोस्त पर 50 हजार रुपये भी खर्च किए। शादी के बाद कुछ दिन सब सही चला। एक दिन पति ने पत्नी को डांट दिया। इसके बाद महिला घर में रखे 50 हजार रुपये और जेवर लेकर गायब हो गई।

श्याम सिंह ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। श्याम सिंह का आरोप है कि जिस दोस्त ने उसकी शादी कराई थी उसने और उसकी पत्नी ने उसकी पत्नी को कहीं बेच दिया है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

संबंधित समाचार