बरेली: टीवी चलाने को लेकर भाई-बहन में हुआ विवाद, बुझ गया घर का इकलौता चिराग, नाबालिग ने दी जान
अमृत विचार, बरेली। बहन से विवाद होने पर रेलवे कर्मी के बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गुरुवार को उसने जहर खाया था। किशोर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी निवासी कृष्ण किशोर ने बताया कि वह रेलवे में कर्मचारी हैं। उनके तीन बेटियां और एक …
अमृत विचार, बरेली। बहन से विवाद होने पर रेलवे कर्मी के बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गुरुवार को उसने जहर खाया था। किशोर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी निवासी कृष्ण किशोर ने बताया कि वह रेलवे में कर्मचारी हैं। उनके तीन बेटियां और एक बेटा था। बेटे का नाम हिमांशु (15) था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। टीवी चलाने को लेकर उसका विवाद अपनी बहन से हो गया।
विवाद के बाद किशोर ने किसी समय जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर परिजनों ने हिमांशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हिमांशु ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से जहां पिता कृष्णनरेश और मां उर्मिला देवी का रो रोकर बुराहाल है। वहीं बहने भी भाई को याद करके रो रही हैं।
एकलौता होने के कारण घर में सभी हिमांशु को प्यार करते थे। ऐसा नहीं कि भाई और बहनों के बीच पहली बार विवाद हुआ हो। पहले भी होता था, लेकिन कुछ देर बाद सभी खुश हो जाते थे, लेकिन गुरुवार को हिमांशु ने बात को दिल पर ले लिया और जहर खाकर जान दे दी।
भाई की मौत पर बहन का रो रोकर बुराहाल
जिस बहन से हिमांशु का विवाद हुआ था। उस बहन का रो रोकर बुराहाल है। वह बार बार कह रही है कि ईश्वर उसे भी मार दे। बहन खुद को और वक्त को कोस रही है। जिस वक्त दोनों के बीच मामुली कहासुनी हुई थी। उस लम्हा को वह जिंदगी में शायद की कभी भूल सके।
बहन का कहना था कि उसे नहीं पता था कि टीवी चलाने पर कुछ कह देने भर से उसका भाई इतना बड़ा कदम उठा लेगा। बहन का कहना है कि वह मासूम था, कभी नाराज नहीं होता था, लेकिन आज पता नहीं उसे क्या हो गया। वह बार बार अपने भाई को पुकार रही थी।
