बरेली: किसी महाविद्यालय में एक तो किसी में दो छात्र देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्र जारी किए गए। एक महाविद्यालयों में कई महाविद्यालयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी वजह केंद्रों की सूची देखकर साफ नजर आ रही है क्योंकि कई महाविद्यालय ऐसे हैं जिनमें किसी में …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्र जारी किए गए। एक महाविद्यालयों में कई महाविद्यालयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी वजह केंद्रों की सूची देखकर साफ नजर आ रही है क्योंकि कई महाविद्यालय ऐसे हैं जिनमें किसी में एक, किसी में दो तो किसी में तीन छात्र ही परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बरेली जिले के महाविद्यालयों में सबसे कम पंजीकृत छात्र 3 व 4 हैं और जेपी नगर जिले के महाविद्यालयों में एक व दो छात्र ही पंजीकृत हैं।

इससे साफ है कि इन महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम में कम संख्या में ही छात्रों ने प्रवेश लिया होगा। यही वजह है कि छात्रों को दूर के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देनी होगी। अभी प्रस्तावित केंद्र जारी किए गए हैं और इनमें आंशिक बदलाव भी हो सकता है। विश्वविद्यालय ने आदर्श महाविद्यालय हरदुआ को 5 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया है। इसी तरह से बरेली कॉलेज को 13 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 4 ऐसे महाविद्यालय हैं, जिनके छात्रों की संख्या काफी कम है।

साहूरामस्वरूप महिला महाविद्यालय के 3, सूरजभान इंस्टीट्यूट ऑफ इन. टेक्नो. के 6, ज्योति कॉलेज ऑफ मैने. एंड टेक्नो. के 14, संत कबीर दास डिग्री कॉलेज के 21 छात्र परीक्षा देंगे। गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बरेली को 3 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें जे एंड ए डिग्री कॉलेज के सिर्फ 4 छात्र हैं। खंडेलवाल कॉलेज में 4 महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा देंगे। इनमें एक्मे इंस्टी ऑफ मैने. एंड टेक्नो. के 15, मैस्कॉलट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 18 छात्र परीक्षा देंगे।

इसी तरह से राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में 3 महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा देंगे, जिसमें सृजन इंस्टीट्यूट के सिर्फ 25 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। सूरजभान डिग्री कॉलेज में 4 महाविद्यालयों की परीक्षा होगी, जिसमें लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के 29 छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा जमुना प्रसाद मैमोरियल कॉलेज को 3 महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गया है, जिसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज के 17 छात्र परीक्षा देंगे।

इसी तरह से पीलीभीत की बात करें तो स्वामी एजुकेशनल कांप्लेक्स के 6, बाला देवी रोशन कॉलेज के 5, शफी डिग्री कॉलेज के 26, बदायूं जिले में मुस्लिम डिग्री कॉलेज के 21, रामपुर जिले में रामरत्न डिग्री कॉलेज के 20, भगवान देवी इंस्टीट्यूट के 3, शाहजहांपुर जिले में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के 13, मुरादाबाद जिले में डीएके कॉलेज के 37, मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज के 4, राधा गोविंद कॉलेज के 4, बिजनौर जिले में मेफेयर कॉलेज के 13, एसएल एजुकेशनल इस्टी. के 16, लाल बहादुर स्मारक डिग्री कॉलेज के 5, आरबीडी महिला कॉलेज के 2, एमडी कॉलेज के 30, जेपी नगर में हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के 24, वाईएमएस डिग्री कॉलेज के 18, झम्मन लाल डिग्री कॉलेज के 20, महाराजा अग्रसेन कॉलेज के 8, मनु डिग्री कॉलेज के 2, डीएनएस कॉलेज के 1, अमानी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के 15, और संभल जिले में मॉडल पब्लिक एजुकेशन के 26 छात्र निर्धारित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे।

बरेली कॉलेज में फिर बना स्वकेंद्र
बरेली कॉलेज में एक बार फिर से स्वकेंद्र बना दिया गया है। जबकि महाविद्यालय प्रशासन कई बार विश्वविद्यालय में स्वकेंद्र न बनाने की गुहार लगा चुका है। बरेली कॉलेज को सबसे ज्यादा दिक्कत एलएलबी छात्रों से होती है लेकिन इसके बावजूद भी एलएलबी छात्रों का स्वकेंद्र बना दिया गया है। एलएलबी के छात्र नकल में सख्ती करने पर हंगामा करते हैं।

संबंधित समाचार