जम्मू-कश्मीर: शोपियां में हिजबुल मुजाहिद्दीन के सात सहयोगी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले सात लोगों को शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले सात लोगों को शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

संबंधित समाचार