अमरोहा: हाईवे पर रोडवेज बस और कैंटर में भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 10 यात्री घायल
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला में चौपला पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार रात रोडवेज बस व लोहा लदे कैंटर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बस कंडक्टर और उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस ने घायलों …
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला में चौपला पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार रात रोडवेज बस व लोहा लदे कैंटर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बस कंडक्टर और उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।
यात्रियों से भरी हापुड़ डिपो की रोडवेज बस बरेली से दिल्ली आनंद विहार जा रही थी। गजरौला में चौपला पुलिस चौकी के सामने हसनपुर दिशा की ओर से आए लोहा लदे कैंटर ने रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार कंडक्टर सुनील पुत्र बाबूराम निवासी जिला मैनपुरी के थाना व शहर मधुपुरी व मोहम्मद मियां निवासी दिल्ली के थाना गांधीनगर क्षेत्र के कैलाश नगर ब्लॉक की मौत हो गई।
जबकि मोहम्मद मियां की पत्नी इरम फातिमा, बेटा आयान, अदनान के साथ नाजिम निवासी गांव चौकी नवादा थाना बारादरी जिला बरेली, छत्रवती व उसका देवर दिनेश निवासी गांव थाना व शहर सुनगढ़ी जिला पीलीभीत, इमरान, कासिम रजा, वकील अहमद, इमरान, लियाकत हर्षित समेत लगभग 15 यात्रियों घायल हो गया। उधर हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के माध्यम से सड़क से हटवा कर कब्जे में ले लिया और हादसे की जानकारी परिवहन विभाग के अधिकारियों को दे दी।
