जेनिफर लोपेज ने बॉयफ्रेंड एलेक्स रोड्रिगेज से तोड़ दी सगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लास एंजिलिस। अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज और बेसबॉल स्टार एलेक्स रोड्रिगेज ने दो साल साथ रहने के बाद सगाई तोड़ दी है। उनके अलग होने की खबर सबसे पहले ‘पेज सिक्स’ ने दी और खुलासा किया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं। https://www.instagram.com/p/CKRxhO3JqiC/ एलेक्स रोड्रिगेज के एक नजदीकी सूत्र ने कहा, “वह …

लास एंजिलिस। अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज और बेसबॉल स्टार एलेक्स रोड्रिगेज ने दो साल साथ रहने के बाद सगाई तोड़ दी है। उनके अलग होने की खबर सबसे पहले ‘पेज सिक्स’ ने दी और खुलासा किया कि दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CKRxhO3JqiC/

एलेक्स रोड्रिगेज के एक नजदीकी सूत्र ने कहा, “वह अभी मियामी में हैं और बेसबाल सीजन की तैयारी कर रहे हैं और (लोपेज) डोमिनिकन रिपब्लिक में अपनी फिल्म पर काम कर रही हैं।”

लोपेज और रोड्रिगेज को कोविड-19 के कारण दो बार अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी थी। इन दोनों ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद मार्च 2019 में सगाई की थी।

संबंधित समाचार