महराजगंज: शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस धारा 376, 506, 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है। शुक्रवार की देर रात को गांव की एक किशोरी घर से कुछ ही दूरी पर …

अमृत विचार, महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस धारा 376, 506, 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

शुक्रवार की देर रात को गांव की एक किशोरी घर से कुछ ही दूरी पर शौच के लिए निकली थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठा युवक अफजल किशोरी को जबरदस्ती उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शरीर पर हल्की चोंटे भी लगी हैं।

पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर अफजल के विरुद्ध धारा 376, 506, 3/4 पॉस्को एक्ट तथा अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा राजेश पांडे ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार