महराजगंज: पुलिस ने किया रुकने का इशारा तो भागने लगा युवक, दौड़कर दबोचा, तलाशी में निकला कुछ ऐसा…
अमृत विचार, महराजगंज। भारत नेपाल सीमा की सीमावर्ती गांव के पास पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह गश्त के दौरान फरेंदी तिवारी गांव से एक युवक को हेरोइन के अवैध कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएसबी उपनिरीक्षक यशपाल व खनुआ चौकी प्रभारी यशवंत चौधरी फोर्स के साथ भारत-नेपाल सीमा पर …
अमृत विचार, महराजगंज। भारत नेपाल सीमा की सीमावर्ती गांव के पास पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह गश्त के दौरान फरेंदी तिवारी गांव से एक युवक को हेरोइन के अवैध कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एसएसबी उपनिरीक्षक यशपाल व खनुआ चौकी प्रभारी यशवंत चौधरी फोर्स के साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी गांव में एक संदिग्ध युवक दिखा, जो नेपाल की सीमा की तरफ जा रहा था। जवानों ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जिसको दौड़कर जवानो ने दबोच लिया।
उक्त युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमृत घिमिरे पुत्र भक्ति राम घिमिरे निवासी ग्राम परसाटीकर जिला रूपनदेही नेपाल बताया। इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों एनडीपीएस की धारा में चालान कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
