बदायूं: जमीन के विवाद में भाई को मार डाला, आरोपी हिरासत में
बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने ही डंडों से हमला करके हत्या कर दी। शनिवार सुबह हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर चचेरे भाई, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ पुलिस ने गैरइरादतन …
बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने ही डंडों से हमला करके हत्या कर दी। शनिवार सुबह हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर चचेरे भाई, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव दबतोरी में रहने वाले सत्यवीर सिंह(65) रिटायर्ड पुलिस कर्मी थे। उनके चचेरे भाई गोविंद सिंह ने गांव में रेलवे लाइन के पास एक धार्मिक स्थल बनाया था। जिसमें गोविंद पुजारी है। उस जमीन में सत्यवीर सिंह का भी हिस्सा था। आरोप है कि गोविंद धार्मिक स्थल का विस्तार करने के लिए सत्यवीर की जमीन पर निर्माण करना चाहता था। सत्यवीर इसका विरोध कर रहे थे।
सत्यवीर के बेटे सचिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार को उसके पिता सत्यवीर घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। तभी वहां गोविंद पहुंच गया। उसके साथ उसकी पत्नी कुसुमा व बेटा विशाल भी था। तीनों ने सत्यवीर पर डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। घायल को एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसने मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गोविंदा को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर चोट मौत की वजह की वजह बताई गई है। सचिन की तहरीर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तांत्रिक क्रिया के आरोपों से घिरा रहा है गोविंद
कई बार बाबा गोविंद दास चर्चाओं में रह चुका है। जादू-टोने व तांत्रिक कियाओं के चलते हमेशा आरोपों में घिरा रहा था। गोविंद अपने बेटों के साथ दबंगई से रहता था। गांव में दबंगई के बल पर लोगों पर रौब जमाता रहता था। वह सिद्ध बाबा धाम पर अपनी धूनी रमाता है। जहां प्रेत आदि झांड़ने का नाटक करता है। गांव के जंगल में दूर-दराज से बाबा के पास आने वाली युवक-युवितियां दो-तीन दिन तक रात्रि विश्राम करते थे। कई बार गोविंद पर युवतियों ने गंभीर आरोप भी लगाए। वह पुलिस से साठगांठ करके बच जाता था।
पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी सत्यवीर ने
सत्यवीर पुलिस में कार्यरत थे। उन्होंने अपनी मर्जी से पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। वह घर में रहकर कृषि कार्य करते थे। जिससे परिवार का पालन पोषण होता था। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
“जमीन के विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।” -राजीव शर्मा, कोतवाल, बिसौली
