बरेली: ठंडी रोटियों ने बरात में माहौल किया गर्म, जमकर मारपीट
अमृत विचार, बरेली। शादी में ठंडी रोटियों ने माहौल गर्म कर दिया। लड़की और लड़का दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बरातियों ने रोटियों को हवा में उछाला तो लड़की पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद मैरिज हॉल में कुर्सियां व डंडे चलने लगे। लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से …
अमृत विचार, बरेली। शादी में ठंडी रोटियों ने माहौल गर्म कर दिया। लड़की और लड़का दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बरातियों ने रोटियों को हवा में उछाला तो लड़की पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद मैरिज हॉल में कुर्सियां व डंडे चलने लगे। लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। शुक्रवार रात स्वाले नगर निवासी मुस्लिम समुदाय के परिवार की बेटी का निकाह का कार्यक्रम था। निकाह किला के लीची बाग स्थित एक शादी हॉल में था जिसमें लड़की वालों ने बरातियों के स्वागत को विशेष इंतजाम किए थे। बरात इंग्लिश गंज से आई थी।
बताते हैं कि मेहमान खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां खाना खा रहा एक युवक गर्म रोटी की डिमांड करने लगा। शादी हॉल में लड़की पक्ष की ओर से खाना खिला रहे युवक ने ठंडी ही रोटी खाने को कहा तो युवक भड़क गया। इसके बाद देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। शादी हॉल में हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने माहौल को शांत कराया लेकिन बवाल करने वाले भाग गए थे।
पुलिस ने शादी समारोह को सुचारू रूप से चलाने की चेतावनी दी और वापस चली गई। इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में बैठकर समझौता कर लिया। कुछ प्रत्यदर्शियों की मानें तो विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने हाल में मौजूद खाने को हवा में फेंकना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही बर्तन, रोटी और खाने की अन्य सामग्री तहस नहस कर दी।
