आज का राशिफल | 14 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपको परिवार जनों से नाराजगी हो सकती है। शॉपिंग के लिये जाने का विचार बनायेंगे पर आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। अपने काम के प्रति उदासीन न हों। स्नायु विकारों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वृष राशि आज छोटे बच्चों के साथ वात्सलय युक्त प्रेम …

मेष राशि

आज आपको परिवार जनों से नाराजगी हो सकती है। शॉपिंग के लिये जाने का विचार बनायेंगे पर आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। अपने काम के प्रति उदासीन न हों। स्नायु विकारों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

वृष राशि

आज छोटे बच्चों के साथ वात्सलय युक्त प्रेम का आनन्द उठा सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने का प्रयास करेंगे। भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को अचानक अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज व्यवसाय को लेकर भावुक निर्णय लेना आपको भारी पड़ सकता है। व्यवहारिक होकर ही आप कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त कर पायेंगे। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि

आज व्यापार में नए साझेदारों को जोड़ सकते हैं। दूसरों के सामने अपने ज्ञान का पूर्ण प्रदर्शन न करें। आपकी योग्यता से लोग प्रभावित होंगे। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है।

सिंह राशि

आज किसी की भी बातों में सहज विश्वास न करें। अनावश्यक भागदौड़ न करें वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। राजनीतिक प्रतिद्वन्द्वियों से आज आपको सावधान रहना चाहिये।

कन्या राशि

अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। आज कारोबार में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नई कला और स्किल सीखने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा।

तुला राशि

नई योजनाएं मन में आ सकती हैं। सम्पत्ति के रुके मामलों में गति आयेगी। लोग आपकी व्यवहार कुशलता के कायल रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरे मन से पूरा करने में लगे रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आय के नए स्तोत्र बनाने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये दिन काफी अच्छा रहने वाला है। बच्चों के द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयासों के बाद ही काम पूरे होंगे। जीवनसाथी को करियर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस राशि की महिलाओं को आज यात्रा कम से कम करनी चाहिये। अज्ञात शत्रुओं का मन में भय रहेगा।

मकर राशि

आज आत्मविश्वास से आज भरपूर रहेंगे। नये सम्पर्क आपके लिये काफी लाभकारी सिद्ध होंगे। मनोकामना पूर्ण होने से नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे। परिवार में सौहाद्रपूर्ण वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि

आज जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का प्रयास करें। गैस और बदहज़मी की शिकायत हो सकती है। मौका पड़ने पर लोग साथ छोड़ सकते हैं इसीलिये मानसिक तौर पर स्वयं को तैयार रखें। और दूसरों से ज्यादा अपेक्षा ही न रखें।

मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा आज स्वतः दूर हो जायेगी। मेहनत और लगन से काम करेंगे। बॉस आपको पदोन्नति के सपने दिखा सकता है। अपनी योग्यता को सिद्ध करने के मौके आपको मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।