अयोध्या: जिला प्रशासन ने गिरा दी थी साधु की कुटिया, गला रेतकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के छोटी छावनी में एक साधु ने गला रेत कर आत्महत्या कर ली। अयोध्या के क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने आज यहां बताया कि 52 वर्षीय साधु हरभजन सिंह छोटी छावनी में काफी दिनों से रहता था। उसने सब्जी काटने वाली छुरी से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में उसे …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के छोटी छावनी में एक साधु ने गला रेत कर आत्महत्या कर ली। अयोध्या के क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने आज यहां बताया कि 52 वर्षीय साधु हरभजन सिंह छोटी छावनी में काफी दिनों से रहता था। उसने सब्जी काटने वाली छुरी से अपना गला रेत लिया।

गंभीर हालत में उसे श्रीराम अस्पताल जे जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया,जहां उसकी मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह गुजरात का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सडक़ चौड़ीकरण के समय जिस कुटिया में वह रहता था उसे गिरा दिया था। तभी से यह विक्षिप्त सा हो गया था और उसी कारण इसने इस तरह का कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार