लखनऊ: कार और डंपर की टक्कर में कार सवार दो महिलाओं की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में आज तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में …

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में आज तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग बस्ती के रहने वाले बताये गये हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों ने बताया कि हादसे में मृतक दोनों महिलाओं ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी । इस लिए उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल दोनों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

संबंधित समाचार