बरेली: सीओ और इंस्पेक्टर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। सीओ अशोक कुमार और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र के खिलाफ थाना कैंट में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर दरोगा संजय सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। संजय सिंह ने सीओ और इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमले और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। सीओ अशोक …
बरेली, अमृत विचार। सीओ अशोक कुमार और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र के खिलाफ थाना कैंट में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर दरोगा संजय सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। संजय सिंह ने सीओ और इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमले और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। सीओ अशोक कुमार वर्तमान में कानपुर में तैनात हैं जबकि इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार बरेली के सीबीगंज थाना प्रभारी हैं। बता दें, लॉकडाउन के दौरान युगवीणा में बर्थडे पार्टी में दरोगा संजय सिंह गोली लगने से घायल हुए थे।
