बरेली: 16 मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं, सचल दल तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में पांच अलग-अलग दिन कक्षाएं स्थगित की जाएंगी क्योंकि इस दिन परीक्षाथिर्यों की संख्या अधिक रहेगी। बरेली कॉलेज में 19, …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में पांच अलग-अलग दिन कक्षाएं स्थगित की जाएंगी क्योंकि इस दिन परीक्षाथिर्यों की संख्या अधिक रहेगी। बरेली कॉलेज में 19, 22, 23, 24 और 26 मार्च को कक्षाएं स्थगित रहेंगी। नकल रोकने के लिए सचल दल बना दिए गए हैं।

सेमेस्टर परीक्षाएं 16 मार्च से 31 केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। 20 मार्च से एलएलबी की परीक्षाएं होंगी। बरेली कॉलेज में पांच हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। सोमवार को परीक्षा को लेकर बरेली कॉलेज में बेरीकेडिंग की गई। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सचल दल भी तैयार कर लिया गया है।

परीक्षा के दौरान अन्य छात्रों की पढ़ाई में बाधा न हो, इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने कक्षाओं को दूसरे भवन में शिफ्ट किया है। कक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जिस दिन 1300 से अधिक छात्र परीक्षा देंगे, उस दिन कॉलेज बंद रहेगा। इस दिन एलएलबी की परीक्षाएं हैं। स्वकेंद्र होने के चलते अधिक सख्ती करनी होगी। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के चलते सभी कक्ष में परीक्षाएं होंगी। इसी वजह से कक्षाएं नहीं चलेंगी। कक्षाएं स्थगित होने और नए भवन में कक्षाएं संचालित करने का शेड्यूल कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल रोकने के पूरे प्रयास किए जाएंगे जिस दिन 1300 से अधिक परीक्षार्थी हैं, उस दिन कक्षाएं स्थगित की गई हैं। अन्य दिन कक्षाएं दूसरे भवनों में संचालित होंगी।
-वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर बरेली कॉलेज

संबंधित समाचार