बरेली: प्राइवेट फार्म जमा करने को लेकर बढ़ी परेशानी, बरेली कॉलेज जा रहे हैं तो पहले पढ़ें ये खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में परीक्षा फार्म जमा करने के लिए सुबह से ही छात्रों की भीड़ जुट रही है। सबसे ज्यादा खराब हालात शाम के वक्त हो रहे हैं क्योंकि शाम को व्यक्तिगत छात्रों के फार्म जमा किए जा रहे हैं। फार्म जमा करने के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। छात्र एक-दूसरे …

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में परीक्षा फार्म जमा करने के लिए सुबह से ही छात्रों की भीड़ जुट रही है। सबसे ज्यादा खराब हालात शाम के वक्त हो रहे हैं क्योंकि शाम को व्यक्तिगत छात्रों के फार्म जमा किए जा रहे हैं। फार्म जमा करने के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं।

छात्र एक-दूसरे से बिल्कुल चिपककर खड़े हो रहे हैं। छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है। ऐसे में कोरोना फैलने का डर भी बना हुआ है। कॉलेज प्रशासन के व्यवस्था बनाने में पसीने छूट रहे हैं। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के फार्म जमा कराए जा रहे हैं। संस्थागत छात्रों के फार्म 20 मार्च तक जमा किए जाएंगे और व्यक्तिगत फार्म 31 मार्च तक जमा किए जाएंगे। बरेली कॉलेज में व्यक्तिगत फार्म 10 मार्च के बाद से जमा होने शुरू हुए हैं।

सुबह 10 बजे से 2 बजे तक संस्थागत और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक व्यक्तिगत फार्म जमा किए जा रहे हैं। कॉलेज में 10 मार्च के बाद 11 और 12 मार्च की छुट्टी हो गई। उसके बाद एक दिन फार्म जमा हुए और फिर रविवार की छुट्टी हो गई। ऐसे में सिर्फ दो दिन ही फार्म जमा हो सके।

पांच दिनों में सिर्फ दो दिन फार्म जमा होने की वजह से सोमवार को अचानक काफी संख्या में छात्र फार्म जमा करने पहुंच गए। बरेली कॉलेज में हजारों की संख्या में व्यक्तिगत छात्र फार्म जमा करते हैं। अभी तक जितने काउंटर फार्म जमा करने के लिए बनाए गए हैं उनकी संख्या काफी कम है। ऐसे में छात्र नेता जल्द ही कॉलेज प्रशासन से काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग करेंगे ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

संबंधित समाचार