आज का राशिफल | 16 मार्च, 2021
मेष राशि आज आपमें प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी। कुछ नया और विशेष करने का जुनून छाया रहेगा। धन के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, आपको शीघ्र सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा व्यस्त रहना पड़ेगा। घर के …
मेष राशि
आज आपमें प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी। कुछ नया और विशेष करने का जुनून छाया रहेगा। धन के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, आपको शीघ्र सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा व्यस्त रहना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह पर विमर्श अवश्य करें। आपको अपनी मनमानी आज नहीं करनी चाहिये। उच्चाधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
आज पूँजी निवेश करके लाभ अर्जित करेंगे। अधिकतर कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। किसी पुरानी समस्या का निराकरण होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। सन्तान की शिक्षा सम्बन्धी गतिविधियों में आपको लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये आपको ऋण लेना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से उलझना उचित नहीं होगा। जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। सहयोगी कर्मचारी आपका मनोबल बढ़ायेंगे।
सिंह राशि
आज विदेशी भूमि पर जाकर कार्य का विस्तार कर सकते हैं। मधुर व्यवहार के लोग प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी विवादित मुद्दे को हल करना पड़ेगा। अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
कन्या राशि
आज उतना ही बोलें जितना आपके लिये आवश्यक हो। पुराने सम्बन्ध सिरदर्द बन सकते हैं। नियमों का पालन पूरी ईमानदारी से करें। वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं। दूसरों की समस्या सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
तुला राशि
आज मार्केटिंग और प्रमोशन सम्बन्धी गतिविधियों में आपको लाभ मिलेगा। प्रियजनों से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। नया वाहन और वस्त्र खरीद सकते हैं। काफी दिनों बाद आपके सभी काम बनते हुए नजर आयेंगे।
वृश्चिक राशि
आज सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होने की प्रबल सम्भावना है। मेहनत और आत्मविश्वास के कारण आपको सफलता मिलेगी। सत्य का साथ देते हुए आगे बढ़ें। बीमारियों से आपको राहत मिलेगी।
धनु राशि
आज महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आक्रामक रवैये से आपको बचना चाहिये। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्धों में ज्यादा रुचि लें। मीडिया से जुड़े लोगों को ज़िम्मेदारी निभानी पड़ेगी।
मकर राशि
आज कोर्ट-कचहरी के कार्यों में शानदार प्रगति होने के योग बन रहे हैं। पुलिस और सेना से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। रणनीति बनाकर काम करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
अाज परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनायेंगे। किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी करेंगे। अपनी योजनाओं को स्वयं ही क्रियान्वित करने का प्रयास करें।
मीन राशि
आज प्रेम सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। मंहगी वस्तुओं के क्रय-विक्रय में सावधानी रखें। नजदीकी प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। गुस्से में आकर किसी को भी अपमानित न करें।
