अयोध्या: समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र से 149 फरियादियों ने अपनी शिकायतें की। जिनमें से 2 मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण जिलाधिकारी, डीआईजी व एसएसपी दीपक कुमार ने …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र से 149 फरियादियों ने अपनी शिकायतें की। जिनमें से 2 मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण जिलाधिकारी, डीआईजी व एसएसपी दीपक कुमार ने करा दिया।

मंगलवार को तहसील मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस में रेवना गांव निवासी रमेश कुमार ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव के लोगों द्वारा चक मार्ग पर कब्जा कर लिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने चक मार्ग से अवैध कब्जा हटवा ते हुए रिपोर्ट मांग ली।

इनायत नगर गांव से मिश्रीलाल ने ने कहा कि गांव के कुछ लोगों द्वारा सिंचाई करने के बहाने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। जिस के संबंध में थाना प्रभारी इनायतनगर को जांच करते हुए प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। पारा ताजपुर के अजीत कुमार ने चकमार्ग के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि चकमार्ग संख्या 285 पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। जिसे खाली कराया जाना आवश्यक है।

राय पट्टी निवासी वीरेंद्र कुमार ने कहा श्मशान स्थल के पास स्थित तालाब के पट्टे को निरस्त करने की मांग की है।

तहसील सभागार में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वह विवाद को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंं।डीआईजी दीपक कुमार ने मातहतों को निर्देश दिए अवैध कब्जे में कतई पुलिस सहयोग न करें।

जिलाधिकारी के समाधान दिवस से वापस जाते ही हाल में मौजूद विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली। समाधान दिवस में प्रमुख रूप से एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम सिंह, डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे, तहसीलदार मिल्कीपुर अरविंद त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार