बरेली: विधवा को शादी का झांसा देकर देवर लूटता रहा आबरू, अब बता रहा बदचलन
बरेली,अमृत विचार। भाई की मौत होने पर देवर ने विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब मृतक आश्रित कोटे में भाई की जगह उसे नौकरी मिल गई तो भाभी को बदचलन बताकर उसे बदनाम कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इज्जतनगर की रहने वाली महिला …
बरेली,अमृत विचार। भाई की मौत होने पर देवर ने विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब मृतक आश्रित कोटे में भाई की जगह उसे नौकरी मिल गई तो भाभी को बदचलन बताकर उसे बदनाम कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2015 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति की मौत के बाद देवर ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने की बात कहते हुए उसके पति की मौत के बाद उसे मिलने वाली नौकरी भी ले ली।
साथ ही भाभी का शरीरिक शोषण भी करता रहा। अब नौकरी पक्की होने के बाद वह महिला के साथ मारपीट कर उसे बदचलन बता रहा है। साथ ही शादी करने से भी इनकार कर दिया है। महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
