हरदोई: नाले की सफाई करने पहुंचे मजदूर, मिला कीचड़ में सना शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नाले की सफाई करते समय उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव नाले के अंदर कीचड़ में पड़ा पाया गया।बताते चलें नगर के हरदेव गंज मोहल्ले में मंगलवार की सुबह सफाई कर्मी गहरे खुले नाले की सफाई करने पहुंचे तभी उन्हें कीचड़ में सना एक शव दिखाई पड़ा। मजदूरों ने मोहल्ले …

हरदोई। नाले की सफाई करते समय उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव नाले के अंदर कीचड़ में पड़ा पाया गया।बताते चलें नगर के हरदेव गंज मोहल्ले में मंगलवार की सुबह सफाई कर्मी गहरे खुले नाले की सफाई करने पहुंचे तभी उन्हें कीचड़ में सना एक शव दिखाई पड़ा। मजदूरों ने मोहल्ले वालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया।

उधर शव मिलने की खबर सुनकर सराय थोक पश्चिमी निवासी मनोज अवस्थी के परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त मनोज के रूप में की। मनोज 38 वर्ष बीती 9 मार्च से गायब था। शराब का आदी होने के कारण वह कई कई दिन तक घर से बाहर घूमा करता था।

घरवालों ने उसकी खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चला तभी मंगलवार को नाले में शव निकलने की सूचना मिलने पर घरवाले वहां पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार