बरेली: छात्रा ने मजाक में मारा हाथ, दोस्त ने जड़ दिए थप्पड़, मामला पहुंचा चीफ प्रॉक्टर के पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार को एक छात्रा को छात्र ने थप्पड़ मार दिए। छात्रा परीक्षा फार्म में करेक्शन को लेकर अपने दोस्तों से बात कर रही थी। इसी दौरान एक दोस्त ने उसके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो छात्रा ने मजाक में उसके हाथ मार दिया। इससे दोस्त भड़क गया …

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार को एक छात्रा को छात्र ने थप्पड़ मार दिए। छात्रा परीक्षा फार्म में करेक्शन को लेकर अपने दोस्तों से बात कर रही थी। इसी दौरान एक दोस्त ने उसके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो छात्रा ने मजाक में उसके हाथ मार दिया। इससे दोस्त भड़क गया और उसने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर डा. वंदना शर्मा से मामले की शिकायत की है। चीफ प्रॉक्टर ने फेसबुक के जरिए छात्रों की पहचान की है। जल्द ही छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।

बीए की एक छात्रा गणेश नगर में रहती है। उसकी बीकॉम में पढ़ने वाले निखिल बॉक्सर और पुनीत शाक्य से दोस्ती है। छात्रा दोनों को एक साल से जानती है। उसकी कॉलेज में ही दोस्ती हुई थी। छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर को बताया कि उसने परीक्षा फार्म भरा है। फार्म में कुछ करेक्शन होना है।

मंगलवार को वह परीक्षा फार्म में करेक्शन के लिए कॉलेज पहुंची थी। उसे विश्वविद्यालय जाना था। उसके दोस्तों ने कहा कि वे फार्म ठीक करा देंगे। इसी दौरान पुनीत ने छात्रा को कुछ गलत शब्द कह दिए। छात्रा ने मजाक में पुनीत के हाथ मार दिया। इससे पुनीत गुस्से में आ गया और उसने छात्रा के दो थप्पड़ मार दिए। इससे वहां मौजूद छात्रों में खलबली मच गई। छात्रा जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद कुछ छात्र नेता छात्रा की मदद को आगे आ गए।

सूचना पर चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा तुरंत अपने ऑफिस पहुंची और वहां छात्रा को बुलाया गया। सबसे पहले छात्र नेताओं को वापस भेजा गया। उसके बाद छात्रा की लिखित शिकायत ली गई। छात्रा ने अपनी पूरी बात चीफ प्रॉक्टर को बताई। चीफ प्रॉक्टर ने छात्रा की मदद से फेसबुक से दोनों छात्रों की पहचान की। अब छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार